कल शाम चार बजे होगा सिस्टर निर्मला जोशी का अंतिम संस्कार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2015 10:05 AM
कोलकाता : मिशनरीज ऑफ चैरिटी की प्रमुख सिस्टर निर्मला का कल रात 12.05 बजे निधन हो गया. इस बात की जानकारी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज ट्वीट कर दी. उन्होंने उनके निधन पर शोक जताया और कहा कि उनकी कमी पूरी दुनिया महसूस करेगी. सिस्टर निर्मल मदर टेरेसा के निधन के बाद से […]
कोलकाता : मिशनरीज ऑफ चैरिटी की प्रमुख सिस्टर निर्मला का कल रात 12.05 बजे निधन हो गया. इस बात की जानकारी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज ट्वीट कर दी. उन्होंने उनके निधन पर शोक जताया और कहा कि उनकी कमी पूरी दुनिया महसूस करेगी. सिस्टर निर्मल मदर टेरेसा के निधन के बाद से मिशनरीज ऑफ चैरिटी की प्रमुख थीं. उन्हें सुपीरियर जेनरल का पद प्राप्त था. वे 1997 से 2009 तक मिशनरीज ऑफ चैरिटी की प्रमुख थीं. उनके बाद जर्मन मूल की सिस्टर प्रेमा चैरिटी की प्रमुख बनीं. उनका पार्थिव शरीर आज सियालदह के सेंटजॉन्स चर्च में रखा गया है.
Sister Nirmala's mortal remains will be kept in St John's Church (Kolkata) till tomorrow afternoon. pic.twitter.com/DqoNrpIRoK
— ANI (@ANI) June 23, 2015
मिशनरीज ऑफ चैरिटी के एक अधिकारी ने बताया कि सिस्टर निर्मला पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी.उनका पार्थिव शरीर कल सुबह मदर हाउस लाया जायेगा और शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. अधिकारी ने कहा, जो कोई उनको श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहता है वो कल मदर हाउस पहुंच सकता है. मदर टेरेसा के निधन के छह महीने पहले 13 मार्च, 1997 को सिस्टर निर्मला को मिशनरीज ऑफ चैरिटी का सुपीरियर जनरल चुना गया था.
Saddened at the passing of Sister Nirmala who headed Missionaries of Charity after Mother Teresa. Kolkata and the world will miss her
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) June 23, 2015
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










