मृत मिला टेलीविजन कलाकार रोनी चक्रवर्ती

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : बंगाल के एक टेलीविजन कलाकार रोनी चक्रवर्ती की लाश आज रहस्यमय परिस्थितियों में उनके घर के नजदीक स्थित तालाब में पायी गयी. पुलिस ने बताया कि आज सुबह शहर के दक्षिणी इलाके के संतोषपुर में अभिनेता रोनी चक्रवर्ती के घर के नजदीक स्थित एक जलाशय से उनका शव बरामद किया गया. उनके परिवार […]

विज्ञापन

कोलकाता : बंगाल के एक टेलीविजन कलाकार रोनी चक्रवर्ती की लाश आज रहस्यमय परिस्थितियों में उनके घर के नजदीक स्थित तालाब में पायी गयी. पुलिस ने बताया कि आज सुबह शहर के दक्षिणी इलाके के संतोषपुर में अभिनेता रोनी चक्रवर्ती के घर के नजदीक स्थित एक जलाशय से उनका शव बरामद किया गया.

उनके परिवार वालों ने बताया कि वह आज दोपहर में एक बजे घर लौटे थे और नजदीकी तालाब में नहाने गये थे.कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है. हम लोग मामले की जांच कर रहे हैं. एक अन्य मामले में, एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के प्रथम वर्ष के एक छात्र की अपने छात्रावास के छठी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गयी. छात्र पटना का रहने वाला था.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है.अधिकारी ने बताया कि हम लोग खुदकुशी, दुर्घटना, हत्या सहित सभी नजरिए से मामले को देख रहे हैं. हम लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola