तस्करी होने से बची नाबालिग
हावड़ा: शादी व नौकरी का प्रलोभन देकर एक नाबालिग को मालदा से मुंबई ले जाने के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर का नाम शेख मोइरूल (35) है. घटना बीती रात की है. आरोपी मालदा के कालियाचक का रहनेवाला बताया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया […]
हावड़ा: शादी व नौकरी का प्रलोभन देकर एक नाबालिग को मालदा से मुंबई ले जाने के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर का नाम शेख मोइरूल (35) है. घटना बीती रात की है.
आरोपी मालदा के कालियाचक का रहनेवाला बताया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि शेख मोइरूल कालियाचक की रहनेवाली एक नाबालिग को मुंबई में नौकरी देने व उससे शादी करने का प्रलोभन देकरहावड़ा स्टेशन लाया था. हावड़ा स्टेशन पर मुंबई जानेवाली ट्रेन में चढ़ने से पहले ही गोलाबाड़ी थाने की पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया.
पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया था. शुक्रवार रात हावड़ा स्टेशन पर दोनों को घूमते हुए देखा गया. पुलिस को शक हुआ. दोनों से पूछताछ शुरू की गयी. पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि मोइरूल ने उसे मुंबई में नौकरी देने व उससे शादी करने की बात कही थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










