घूस लेते ज्वाइंट कमिश्नर पकड़े गये
हावड़ा: व्यवसायी से घूस लेने के आरोप में स्टेट विजिलेंस विभाग की टीम ने कॉमर्शियल टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम जावेद सिद्दीकी है. घटना की पुष्टि करते हुए एसीपी (दक्षिण) राकेश सिंह ने बताया कि ज्वांइट कमिश्नर पर एक व्यवसायी से घूस मांगने का आरोप है. स्टेट […]
हावड़ा: व्यवसायी से घूस लेने के आरोप में स्टेट विजिलेंस विभाग की टीम ने कॉमर्शियल टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम जावेद सिद्दीकी है. घटना की पुष्टि करते हुए एसीपी (दक्षिण) राकेश सिंह ने बताया कि ज्वांइट कमिश्नर पर एक व्यवसायी से घूस मांगने का आरोप है. स्टेट विजिलेंस विभाग ने उसे दबोचा है. मामले की जांच की जा रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यवसायी से जावेद सिद्दीकी ने 10 हजार रुपये घूस मांगे थे.
व्यवसायी ने इसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस विभाग से की. विभाग ने जाल बिछाया. शुक्रवार शाम विजिलेंस के एडीजी राकेश गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम हावड़ा मैदान स्थित कॉमर्शियल टैक्स के दफ्तर पहुंची. व्यवसायी के घूस देने के बाद घूस के रुपयों के साथ जावेद सिद्दीकी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










