तृणमूल और माकपा कार्यकर्ता भिड़े,एक कार्यकर्ता की मौत
बहरामपुर ( पश्चिम बंगाल ): मुर्शिदाबाद जिले के रानीनगर में तृणमूल कांग्रेस और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष में एक तृणमूल कार्यकर्ता की मौत हो गयी और दो अन्य व्यक्ति घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत बोर्ड के गठन को लेकर दोनों पक्षों के बीच बमों और हथियारों से हुए संघर्ष में […]
बहरामपुर ( पश्चिम बंगाल ): मुर्शिदाबाद जिले के रानीनगर में तृणमूल कांग्रेस और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष में एक तृणमूल कार्यकर्ता की मौत हो गयी और दो अन्य व्यक्ति घायल हो गये.
पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत बोर्ड के गठन को लेकर दोनों पक्षों के बीच बमों और हथियारों से हुए संघर्ष में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता सिराजुल शेख की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
दो अन्य घायलों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है. टीएमसी सूत्रों ने आरोप लगाया कि कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता भी वाम समर्थकों के साथ शामिल हो गए और उन्होंने सत्तारुढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला किया. हालांकि कांग्रेस और माकपा दोनों ने इन आरोपों से इनकार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










