71 वर्षीय नन के साथ रेप मामले में भीड़ ने ममता बनर्जी का किया घेराव, आरोपियों की तलाश जारी
रानाघाट :नन रेप मामले को लेकर आज रानाघाट के दौरै पर गयी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गुस्सायी भीड ने नदिया में घेराव किया. भीड़ ने मुख्यमंत्री एवं उनकी कार को घेर लिया और नाराबाजी करने लगे. भीड आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. ममता बनर्जी भीड के विरोध […]
रानाघाट :नन रेप मामले को लेकर आज रानाघाट के दौरै पर गयी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गुस्सायी भीड ने नदिया में घेराव किया. भीड़ ने मुख्यमंत्री एवं उनकी कार को घेर लिया और नाराबाजी करने लगे. भीड आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. ममता बनर्जी भीड के विरोध को देखते हुए अपनी कार पर बैठ गयी. फिर किसी तरह उनकी कार को आगे जाने दिया गया.
नदिया जिले की एक उम्रदराज नन के साथ बलात्कार की घटना में संलिप्त लोगों का पता लगाने के लिए व्यापक तलाश आज भी जारी रही. इस घटना के संदर्भ में कल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया. नदिया के पुलिस अधीक्षक अरनब घोष ने कहा था कि जिले भर में सघन तलाश की जा रही है. जिला मजिस्ट्रेट पीबी सालिम ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने आज जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल की सिस्टर सुपीरियर से आज रानाघाट अस्पताल में मुलाकात की और उनकी हालत स्थिर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










