मुकुल ने नई पार्टी बनाने की खबरों को खारिज किया

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस महासचिव मुकुल रॉय ने आज इन खबरों को खारिज कर दिया कि वह नया राजनीतिक दल बनाने की सोच रहे हैं. विदित हो कि एक दिन पहले ही पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने संगठन में वस्तुत: बडे फेरबदल के तहत पार्टी में नंबर दो का दर्जा रखने वाले रॉय के पर कतरने […]

विज्ञापन

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस महासचिव मुकुल रॉय ने आज इन खबरों को खारिज कर दिया कि वह नया राजनीतिक दल बनाने की सोच रहे हैं. विदित हो कि एक दिन पहले ही पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने संगठन में वस्तुत: बडे फेरबदल के तहत पार्टी में नंबर दो का दर्जा रखने वाले रॉय के पर कतरने की प्रक्रिया शुरु की है.

इन खबरों के बारे में पूछे जाने पर कि क्या वह तृणमूल कांग्रेस को तोडना चाहते हैं और नई पार्टी बनाना चाहते हैं, रॉय ने से कहा, मैं ऐसे मामलों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, जिनका हकीकत से कोई वास्ता नहीं है.

उनके बयान के एक दिन पहले ही बनर्जी ने अपने सांगठनिक फेरबदल में रॉय को नजरंदाज किया था. रॉय के पर कतरने की कवायद के रुप में देखे जा रहे इस घटनाक्रम में बनर्जी ने कल तृणमूल कांग्रेस में बडा फेरबदल किया था.

उन्होंने अपने करीबी सहयोगी सुब्रत बक्शी को पार्टी का अखिल भारतीय अतिरिक्त महासचिव बनाया और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola