TMC सांसद धमकी, ममता को गिरफ्तार किया तो जल उठेगा पूरा बंगाल
Updated at : 31 Dec 2014 3:22 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : शारधा चिटफंड घोटाले की की जांच मामले में तृणमूल कांग्रेस सांसद इदरीस ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर सीबीआई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गिरफ्तार करती है तो राज्य के लोग चुप नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा कि घोटाले में ममता बनर्जी का कोई हाथ नहीं है. इदरीस उत्तरी 24 परगना में एक […]
विज्ञापन
कोलकाता : शारधा चिटफंड घोटाले की की जांच मामले में तृणमूल कांग्रेस सांसद इदरीस ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर सीबीआई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गिरफ्तार करती है तो राज्य के लोग चुप नहीं बैठेंगे. उन्होंने कहा कि घोटाले में ममता बनर्जी का कोई हाथ नहीं है.
इदरीस उत्तरी 24 परगना में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए ेममता को अग्नि कन्या कहा. उन्होंने कहा कि ममता न सिर्फ पश्चिम बंगाल की बल्कि पूरे भारत की अग्नि कन्या हैं.
अगर ममता को छुआ गया या गिरफ्तार किया गया तो पूरे राज्य में असंतोष फैल जाएगा राज्य में आग धधक उठेगी जिसमें कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा.उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला और कहा कि वे भी ममता बनर्जी का कुछ नहीं बिगाड़ सकते.
सांसद इदरीस ने कहा कि शारधा घोटाले में ममता बनर्जी की कोई भूमिका नहीं है औरउन्हें बदनाम करने की कोशिश करने वालों को राज्य के लोग माफ नहीं करेंगे.
गौरतलब है कि शारधा घोटाला मामले में परिवहन मंत्री मंत्री मदन मित्रा और पार्टी के दो सांसद, कुणाल घोष और श्रृंजॉय बोस को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




