तृणमूल और कांग्रेस के छात्र समर्थकों के बीच संघर्ष

बरहमपुर (प बंगाल) : मुर्शिदाबाद जिले के बरहमपुर कॉलेज में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र शाखा के समर्थकों के बीच संघर्ष हुआ जिसमें 10 छात्र घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद और कांग्रेस पार्टी की छात्र शाखा के सदस्यों के बीच कॉलेज में झगड़ा होने के बाद संघर्ष हुआ. […]
बरहमपुर (प बंगाल) : मुर्शिदाबाद जिले के बरहमपुर कॉलेज में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र शाखा के समर्थकों के बीच संघर्ष हुआ जिसमें 10 छात्र घायल हो गये.
पुलिस ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद और कांग्रेस पार्टी की छात्र शाखा के सदस्यों के बीच कॉलेज में झगड़ा होने के बाद संघर्ष हुआ.
उन्होंने बताया कि संघर्ष में 10 छात्र घायल हुए। उन्होंने बताया कि चार घायलों को यहां मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया.
उन्होंने बताया कि इससे पहले 25 सितंबर को तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद और कांग्रेस की छात्र इकाई के सदस्यों के बीच कॉलेज में हुए संघर्ष में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये थे.
X
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




