डेटा चुराने में अभिजीत है माहिर, मालिकों से वसूलता था गाड़ियों का बकाया टैक्स
कोलकाता: इंटरनेट से डेटा चुरा कर कार के मालिक से संपर्क कर उनसे बकाया टैक्स वसूलने व फर्जी कागजात देने के मामले में ठगी गिरोह के एक शातिर सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिजीत चट्टोपाध्याय (54) है. उसे मोचीपाड़ा इलाके से दबोचा गया. उसके पास से बीमा व टैक्स […]
उसके पास से बीमा व टैक्स टोकन के कई फर्जी कागजात पुलिस को मिले है. उसके खिलाफ कसबा के रहने वाले डॉ उत्तम लोथ (54) ने कसबा थाने में गत 29 नवंबर को धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करायी थी. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच करते हुए मोचीपाड़ा इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया. अदालत में पेश करने पर आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजा गया है.
शिकायत में शिकायतकर्ता डॉ उत्तम लोथ ने पुलिस को बताया कि उनकी कार का टैक्स 64 हजार रुपये बकाया था. इसी बीच एक दिन उन्हें किसी युवक का उनके पास फोन आया. फोन करने वाले ने बताया कि बिना फाइन लिए ही उनकी कार का टैक्स चुका देगा और बिल देने के बाद उन्हें भुगतान करना होगा. ऑफर सही होने के कारण वे राजी हो गये और फोन करने वाले युवक को घर बुला लिया. घर आकर युवक ने मोटर व्हीकल के पुराने टैक्स टोकन का कागजात उनसे ले लिया. शिकायतकर्ता ने बताया कि दो दिन बाद युवक दोबारा उनके घर आया और नये टैक्स टोकन उन्हें देकर उनसे 64 हजार रुपये ले लिये. नये टैक्स टोकन में 2019 तक के टैक्स चुकाने की जानकारी लिखी थी.
जिसे देखते हीं उन्हें विश्वास हुआ और वे युवक को टैक्स के रुपये दे दिये. युवक ने सभी रुपये कैश लिये और वहां से चला गया. पीड़ित डॉक्टर उत्तम लोथ का आरोप है कि कुछ ही दिन बाद मोटर व्हीकल से उन्हें एक कागजात मिला. जिसमें बकाया रकम 64 हजार के अलावा सात हजार रुपये फाइन के साथ कुल 71 हजार रुपये जमा करने की बात कही गयी थी. जिसके बाद वे खुद अपने नये टैक्स टोकन लेकर मोटर व्हीकल गये. जहां उन्हें टैक्स के कागजात नकली होने की जानकारी मिली.
मामले की जानकारी देते हुए संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) पल्लव कांति घोष ने बताया कि इसके पहले बड़ाबाजार इलाके में इसी तरीके से धोखाधड़ी कर एक युवक के गिरफ्तार होने की जानकारी पुलिस के पास थी. लिहाजा पूछताछ के लिए मोचीपाड़ा इलाके में रहने वाले अभिजीत से पूछताछ की गयी. सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने डॉक्टर से रुपए ऐंठने की बात कबूल कर ली. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया कि कार के मालिक से पुराने टैक्स टोकन को लेकर उसकी नकल कर आगे की तारीख लिख कर उस कागजात का कलर जेरॉक्स करा कर वह कार के मालिक को देकर रुपये ले लेता था. इस तरह कई लोगों से उसने धोखाधड़ी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










