सारधा के बाद रोजवैली प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: सारधा के बाद प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने एक अन्य चिटफंड कंपनी रोजवैली को निशाने पर लिया है. गुरुवार को सॉल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित इडी दफ्तर में रोजवैली के चेयरमैन गौतम कुंडू तथा संस्था के प्रबंध निदेशक शुभमय दत्त को तलब कर पूछताछ की गयी. दोनों से अधिकारियों ने लगभग 45 मिनट तक पूछताछ […]

विज्ञापन

कोलकाता: सारधा के बाद प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने एक अन्य चिटफंड कंपनी रोजवैली को निशाने पर लिया है. गुरुवार को सॉल्टलेक के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित इडी दफ्तर में रोजवैली के चेयरमैन गौतम कुंडू तथा संस्था के प्रबंध निदेशक शुभमय दत्त को तलब कर पूछताछ की गयी.

दोनों से अधिकारियों ने लगभग 45 मिनट तक पूछताछ की. इडी सूत्रों के अनुसार, पूछा गया कि रोजवैली क्यों अभी भी गैरकानूनी ढंग से बाजार से पैसे उठा रही है.

दो बार गौतम कुंडू को तलब किया जा चुका था, पर वह हाजिर नहीं हुए थे. इसी कारण इस बार रोजवैली को इडी ने कड़ा पत्र दिया था. यह पत्र पाकर ही गौतम कुंडू और शुभमय दत्त इडी दफ्तर पहुंचे. सूत्रों के अनुसार, रोजवैली पर सेबी ने पैसे जुटाने पर रोक लगायी है. प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य सरकार व सेबी से जानना चाहा है कि क्या रोजवैली बाजार से अब भी पैसे उठा रही है?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola