अपने ही विभाग के कार्यक्रम में नहीं दिखे परिवहन मंत्री मदन मित्र
सीएम ने परिवहन मंत्री से बनायीं दूरियां कोलकाता : सारधा चिटफंड कंपनी के मामले में परिवहन मंत्री मदन मित्र के करीबी लोगों का नाम आने के बाद अब उनके खिलाफ सीबीआइ का शिकंजा कस सकता है. हालांकि इस संबंध में अब तक सीबीआइ ने परिवहन मंत्री को कोई सम्मन नहीं भेजा है. लेकिन इससे पहले […]
सीएम ने परिवहन मंत्री से बनायीं दूरियां
कोलकाता : सारधा चिटफंड कंपनी के मामले में परिवहन मंत्री मदन मित्र के करीबी लोगों का नाम आने के बाद अब उनके खिलाफ सीबीआइ का शिकंजा कस सकता है. हालांकि इस संबंध में अब तक सीबीआइ ने परिवहन मंत्री को कोई सम्मन नहीं भेजा है. लेकिन इससे पहले ही सीएम ने परिवहन मंत्री से दूरियां बना ली हैं.
सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने परिवहन विभाग के कार्यक्रम में हिस्सा लिया, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इस कार्यक्रम में परिवहन मंत्री उपस्थित नहीं रहे. बल्कि विभाग के प्रधान सचिव अलापन बंद्योपाध्याय ने परिवहन विभाग का नेतृत्व किया. इस कार्यक्रम में परिवहन मंत्री की अनुपस्थिति को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं.
राजनीति महल का कहना है कि सीबीआइ किसी भी समय परिवहन मंत्री को पूछताछ के लिए बुला सकती है, इसलिए सीएम अब उनसे दूर-दूर रहना चाहती हैं. गौरतलब है कि सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिणोश्वर से बेलूर के बीच फेरी सेवा का उद्घाटन किया. इस मौके पर सीएम ने कुल छह नयी फेरी सेवाओं की शुरुआत की. इसमें सुंदरवन में नेबूखाली से डुलडुली में वाहन क्रॉसिंग सुविधा भी शामिल है. इसके अलावा सीएम ने यहां नयी जेट्टी का भी उद्घाटन किया. राज्य सरकार की ओर से रामकृष्णापुर, शिवपुर व चांदपाल में नयी जेटी का निर्माण किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










