बेरोजगारों को अवसर: लेफ्टिनेंट जनरल बलवीर पामा ने दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

हावड़ा: अगले वर्ष जनवरी में माओवाद प्रभावित इलाके में सेना की भरती रैली आयोजित की जायेगी. इससे माओवाद प्रभावित इलाके के बेरोजगार नवयुवकों को राष्ट्रीय धारा से जुड़ने का अवसर मिलेगा. शुक्रवार शाम यह जानकारी लेफ्टिनेंट जनरल (सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल) बलवीर पामा ने शैलेन मन्ना स्टेडियम में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दी. […]

विज्ञापन

हावड़ा: अगले वर्ष जनवरी में माओवाद प्रभावित इलाके में सेना की भरती रैली आयोजित की जायेगी. इससे माओवाद प्रभावित इलाके के बेरोजगार नवयुवकों को राष्ट्रीय धारा से जुड़ने का अवसर मिलेगा.

शुक्रवार शाम यह जानकारी लेफ्टिनेंट जनरल (सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल) बलवीर पामा ने शैलेन मन्ना स्टेडियम में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्य सचिव से बातचीत हुई है. उन्होंने हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है. श्री पामा ने बताया कि सेना में नौकरी पाने के लिए हजारों की तादाद में बेरोजगारों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन भारतीय सेना में नौकरी पाना इतना आसान नहीं होता है.

अभ्यर्थियों को कई परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है. बावजूद इसके प्रत्येक साल इस राज्य से 3000 बेरोजगारों को भारतीय सेना में भरती का मौका मिलता है. डीजी श्री पामा ने बताया कि 19 सितंबर से कोलकाता सहित पांच जिलों के युवक सेना में नियुक्ति के लिए शैलेन मन्ना स्टेडियम पहुंच रहे हैं. हमारे अधिकारी इन अभ्यर्थियों का परीक्षा ले रहे हैं. इन परीक्षाओं में अव्वल आनेवाले अभ्यर्थियों को सेना में बहाल किया जायेगा. 24 सितंबर तक तक यह दौर जारी रहेगा. भारतीय सेना में फरजी नियुक्ति के बारे में पूछे जाने पर डीजी ने बताया कि चंद महीनों में ऐसे मामले सामने आये हैं.

बेरोजगार युवकों को बरगला कर दलालों ने सेना में नौकरी देने के बहाने लाखों रुपये ऐंठ लिये हैं. इस मामले को सेना ने गंभीरता से लिया है. कुल 10 दलालों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही भारतीय सेना देश के युवकों से अपील करती है कि वे किसी दलाल के चंगुल में नहीं फंसें. सेना में नौकरी दलालों के जरिये नहीं, बल्कि अपनी योग्यता के बल पर मिलती है. उन्होंने कहा कि जल्द ही भारतीय सेना अपनी वेबसाइट लांच करने जा रही है. इस वेबसाइट से अभ्यर्थियों को सेना से जुड़ी सभी जानकारियां मिलेंगी, जिससे उन्हें लाभ पहुंचेगा और वे किसी के बहकावे में नहीं आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola