बच्ची के ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरशन

Updated:
विज्ञापन

दाजिर्लिंग : दाजिर्लिंग जिला हिल्स तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता संग्राम ठकुरी की सक्रियता से विजनबाड़ी ब्लॉक अंतर्गत ङोपी रिमते बाजार के 6 साल की की एक बच्ची के ब्रेन ट्यूमर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया. विजनबाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के ङोपी रिमते बाजार निवासी सुनील प्रधान की 6 साल की पुत्री आशा प्रधान ब्रेन ट्यूमर से […]

विज्ञापन

दाजिर्लिंग : दाजिर्लिंग जिला हिल्स तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता संग्राम ठकुरी की सक्रियता से विजनबाड़ी ब्लॉक अंतर्गत ङोपी रिमते बाजार के 6 साल की की एक बच्ची के ब्रेन ट्यूमर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया. विजनबाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के ङोपी रिमते बाजार निवासी सुनील प्रधान की 6 साल की पुत्री आशा प्रधान ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थी. श्री प्रधान ने अपनी बच्ची की चिकित्सा के लिए लोगों से मदद की गुहार भी लगायी, लेकिन कहीं मदद नहीं मिली.

श्री प्रधान ने दाजिर्लिंग जिला हिल्स तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं लेबुंग भेली कन्वेनर संग्राम ठकुरी से भी मदद की गुहार लगायी. उसके बाद ठकुरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर बंगाल विकास मंत्री गौतम देव से पीड़ित बच्ची की चिकित्सा के लिए मदद मांगी. गौरतलब है कि मंत्री गौतम देव के कहने पर ही ब्रेन ट्युमर से पीड़ित आशा प्रधान का सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में सफलतापूर्वक अपरेशन कराया गया. पीड़ित बच्ची के पिता सुनील प्रधान और परिवार के सदस्यों ने तृणमूल कार्यकर्ता संग्राम ठकुरी के साथ मंत्री गौतम देव का भी आभार प्रकट किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola