ePaper

तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ कोर्ट जायेगी कांग्रेस

Updated at : 15 Sep 2014 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ कोर्ट जायेगी कांग्रेस

कोलकाता : पश्चिम बंगाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल मानन ने आज कहा कि यहां सीबीआई कार्यालय के बाहर तृणमूल कांग्रेस का हालिया विरोध प्रदर्शन अदालत की अवमानना के समान है और वह इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय का रुख करेंगे. मानन ने कहा कि सीबीआई सारदा चिट फंड घोटाले की जांच शीर्ष न्यायालय के […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल मानन ने आज कहा कि यहां सीबीआई कार्यालय के बाहर तृणमूल कांग्रेस का हालिया विरोध प्रदर्शन अदालत की अवमानना के समान है और वह इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय का रुख करेंगे.

मानन ने कहा कि सीबीआई सारदा चिट फंड घोटाले की जांच शीर्ष न्यायालय के आदेश पर कर रही है और सीबीआई के खिलाफ राज्य की कानून मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस का हालिया विरोध प्रदर्शन न्यायालय की अवमानना के समान है.

उन्होंने कहा, इस मुद्दे पर अगले हफ्ते मैं शीर्ष न्यायालय जाने की योजना बना रहा हूं. इस बारे में मैं अपने वकील से परामर्श कर रहा हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola