एशियन गेम्स में शामिल होंगे बीके ढल्ल

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : केंद्र सरकार ने एशियन गेम्स में भाग लेनेवाले खिलाड़ियों के साथ जिन पांच मैनेजरों को भेजने का निर्णय लिया है, उनमें शूटिंग के लिए आसनसोल राइफल क्लब के अध्यक्ष बीके ढ़ल्ल शामिल हैं. केंद्र सरकार ने पहले फैसला लिया था कि एशियन गेम्स की 28 खेलों में भाग ले रहे खिलाड़ियों के साथ […]

विज्ञापन
आसनसोल : केंद्र सरकार ने एशियन गेम्स में भाग लेनेवाले खिलाड़ियों के साथ जिन पांच मैनेजरों को भेजने का निर्णय लिया है, उनमें शूटिंग के लिए आसनसोल राइफल क्लब के अध्यक्ष बीके ढ़ल्ल शामिल हैं. केंद्र सरकार ने पहले फैसला लिया था कि एशियन गेम्स की 28 खेलों में भाग ले रहे खिलाड़ियों के साथ किसी भी मैनेजर को नहीं भेजा जायेगा.
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने सरकार के इस फऐसले का विरोध किया था. बाद में केंद्र सरकार ने इस निर्णय में संशोधन किया तथा 28 खेलों के लिए मात्र पांच मैनेजरों को ही भेजने का निर्णय लिया. इनमें शूटिंग के लिए श्री ढ़ल्ल, टेनिस स्टार सोनिया मिर्जा की मां नसीमा बानो, गोल्फ में राजन, वॉलीवाल के लिए राम अवतार जाखर तथा नौकायन के लिए केडी सिंह के नाम शामिल हैं.
खेल मंत्रालय ने इस गेम्स में 679 खिलाड़ियों की टीम भेजने का निर्णय लिया है, लेकिन इन खिलाड़ियों के साथ किसी भी मैनेजर को न भेजने का निर्णय लिया था. इसके बाद भारताय ओलंपिक एसोसिएशन ने श्री ढ़ल्ल समेत पांच मैनेजरों के नाम की सूची भेजी थी. पहले के निर्णय में बदलाव करते हुए खेल मंत्रालय ने इन मैनेजरों के जाने पर मुहर लगा दी. इसके साथ ही मंत्रालय ने स्पष्ट कहा है कि निजी खर्चे से भी आईओए किसी मैनेजर को इस गेम्स में नहीं भेज सकता है. क्योंकि निर्णय लिया गया है कि इन पांच के अलावा अअन्य किसी भी मैनेजरर पर सरकारी खर्च नहीं किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola