12वीं तक मैथ्स से अलजेब्रा का होगा बाय-बाय
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आसनसोल : 12वीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स अब मैथेमेटिक्स में अलजबरा को बाय-बाय कहेंगे, क्योंकि जल्द ही सीबीएसइ के मैथेमेटिक्स विषय से इस टॉपिक को हटा दिया जायेगा. यह शिक्षण सत्र 2015-16 से लागू हो सकता है. सीबीएसइ सोशल स्टडी के बाद अब मैथेमेटिक्स के करिकुलम में परिवर्तन करने का सोच रहा है. इस करिकुलम […]
विज्ञापन
आसनसोल : 12वीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स अब मैथेमेटिक्स में अलजबरा को बाय-बाय कहेंगे, क्योंकि जल्द ही सीबीएसइ के मैथेमेटिक्स विषय से इस टॉपिक को हटा दिया जायेगा. यह शिक्षण सत्र 2015-16 से लागू हो सकता है. सीबीएसइ सोशल स्टडी के बाद अब मैथेमेटिक्स के करिकुलम में परिवर्तन करने का सोच रहा है. इस करिकुलम में मैथेमेटिक्स के कई टॉपिक चेंज हो जायेंगे, वहीं कई नये टॉपिक को मैथेमेटिक्स के सिलेबस में जोड़ा जायेगा. सीबीएसइ की करिकुलम कमेटी की ओर से यह फैसला लिया गया है.
पहली बार चेंज होगा सिलेबस
सीबीएसइ मैथ के सिलेबस को लेकर काफी सीरियस है. सोशल स्टडी को प्रैक्टिकल रूप देने और उसके फायदे मिलने के बाद अब बोर्ड मैथ के सिलेबस की चेंज करने की तैयारी कर रहा है. इस संबंध में मैथ टीचर संजय जोसफ ने बताया कि कई टॉपिक्स तो ऐसे ही बुक में हैं. उन टॉपिक्स से न तो बोर्ड एग्जाम में प्रश्न आते हैं और न ही प्रायोगिक परीक्षा में ही उससे संबंधित प्रश्नों को पूछा जाता है. ऐसे में अगर बोर्ड इसमें चेंज करने की सोच रहा है, तो यह काफी अच्छा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










