दूसरे राज्यों को आलू भेजने को सरकार तैयार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : आलू व्यवसायियों के आंदोलन के सामने आखिरकार राज्य सरकार को झुकना ही पड़ा. व्यवसायियों की मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने दूसरे राज्यों को रोजाना 1100 आलू भेजने की मंजूरी दे दी है. राज्य सरकार ने दक्षिण बंगाल से दांतन व चिड़कुंडा से ओड़िशा व झारखंड में आलू भेजे जायेंगे, जबकि उत्तर […]

विज्ञापन

कोलकाता : आलू व्यवसायियों के आंदोलन के सामने आखिरकार राज्य सरकार को झुकना ही पड़ा. व्यवसायियों की मांग को देखते हुए राज्य सरकार ने दूसरे राज्यों को रोजाना 1100 आलू भेजने की मंजूरी दे दी है. राज्य सरकार ने दक्षिण बंगाल से दांतन व चिड़कुंडा से ओड़िशा व झारखंड में आलू भेजे जायेंगे, जबकि उत्तर बंगाल से असम व अन्य उत्तर पूर्व राज्यों में आलू भेजा जायेगा. यह जानकारी शुक्रवार को राज्य के कृषि विभाग के सचिव सुब्रत विश्वास ने दी.

उन्होंने बताया कि 1100 टन आलू बाहर राज्यों में भेजा जायेगा, 200 टन आलू रोजाना राज्य के विभिन्न बाजारों में भेजा जायेगा.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आलू व्यवसायियों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्यमंत्री ने उनके आवेदन को मांग लिया, लेकिन साथ ही व्यवसायियों से राज्य में आलू की कीमत कम करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में ज्योति आलू 15 रुपये किलो से अधिक कीमत पर नहीं बिकनी चाहिए. उन्होंने व्यवसायियों से यह कीमत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ट्रेडर्स को चेतावनी देते हुए कहा कि हड़ताल की धमकी देकर अगर वह सरकार को झुकाने की कोशिश करेंगे तो सरकार चुप नहीं बैठेगी. उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola