भारतीय महिला रिकर्व टीम तीसरे स्थान पर
कोलकाता : तीरंदाजी विश्व कप के चौथे चरण में स्वर्ण पदक हासिल करनेवाली भारतीय महिला रिकर्व टीम फिटा विश्व रैंकिंग में चार पायदान चढ़ कर तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है.दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता और दुनिया की पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी छह पायदान की छलांग लगा कर 13वें स्थान पर […]
कोलकाता : तीरंदाजी विश्व कप के चौथे चरण में स्वर्ण पदक हासिल करनेवाली भारतीय महिला रिकर्व टीम फिटा विश्व रैंकिंग में चार पायदान चढ़ कर तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है.दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता और दुनिया की पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी छह पायदान की छलांग लगा कर 13वें स्थान पर है. दीपिका की अगुआई में पिछले कुछ वर्षो में भारतीय महिला टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है. दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय टीम ने ग्वांगझू एशियन गेम्स में कांस्य पदक अपने नाम किया था.
इसके अलावा कई वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया. पुरुष टीम चार पायदान चढ़ कर चौथे स्थान पर पहुंच गयी है.जिसने विश्व कप में रजत पदक जीता. भारत ने रोक्लो में हुए विश्व कप के चौथे चरण में पांच पदक जीते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










