सोना पकड़ने में माहिर बीएसएफ जवान सम्मानित
कोलकाता: सीमा पर सोना पकड़ने में माहिर बीएसएफ के एक जवान शिव कुमार महतो को सम्मानित किया गया. हकीमपुर बॉर्डर के पास गत सात अगस्त को उन्होंने पांच किलो 834 ग्राम सोना जब्त किया था. साथ ही दो तस्करों को भी दबोचा था. लॉर्ड सिन्हा रोड स्थित बीएसएफ के दफ्तर में मंगलवार को डीआइजी एसपी […]
कोलकाता: सीमा पर सोना पकड़ने में माहिर बीएसएफ के एक जवान शिव कुमार महतो को सम्मानित किया गया. हकीमपुर बॉर्डर के पास गत सात अगस्त को उन्होंने पांच किलो 834 ग्राम सोना जब्त किया था.
साथ ही दो तस्करों को भी दबोचा था. लॉर्ड सिन्हा रोड स्थित बीएसएफ के दफ्तर में मंगलवार को डीआइजी एसपी तिवारी ने उन्हें नकद राशि प्रदान करके सम्मानित किया. सम्मान प्राप्त करने के बाद शिव कुमार ने बताया कि अब तक के सर्विस रिकार्ड में उन्होंने छह बार में कुल 14 किलो 810 ग्राम सोने के साथ सीमा पर अब तक छह तस्करों को दबोच कर उनके इरादे को नाकाम किया है.
सम्मान पाकर गर्वित महसूस कर रहा हूं. ज्ञात हो कि सात अगस्त को उत्तर 24 परगना के स्वरूपनगर के बार्डर इलाके में पांच किलो 834 ग्राम सोने के साथ मिलन मंडल व खुमरेश मंडल नामक दो स्वर्ण तस्कर को जाल बिछा कर दबोचा गया था, जबकि इसमें एक तस्कर भागने में कामयाब हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










