भारी बारिश की आशंका
कोलकाता : मौसम विभाग ने महानगर समेत पूरे दक्षिण बंगाल में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने की आशंका जतायी है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य के गांगेय तटीय इलाकों में एक निम्न दबाव तैयार हो रहा है. इसके और शक्तिशाली होने की उम्मीद है. ऐसा होने पर बारिश और बढ़ […]
कोलकाता : मौसम विभाग ने महानगर समेत पूरे दक्षिण बंगाल में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने की आशंका जतायी है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य के गांगेय तटीय इलाकों में एक निम्न दबाव तैयार हो रहा है.
इसके और शक्तिशाली होने की उम्मीद है. ऐसा होने पर बारिश और बढ़ जायेगी. शुक्रवार रात से महानगर समेत राज्य के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. पूर्व मेदिनीपुर व दक्षिण 24 परगना जिले के कई इलाकों में तो बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है. शनिवार को भी सुबह से बारिश हो रही है.
अलीपुर मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निम्न दबाव के साथ-साथ एक चक्रवात भी सक्रिय हुआ है. इन दो परिस्थितियों के कारण बारिश में तेजी आयी है, जो आगे और रफ्तार पकड़ेगा. पिछले 24 घंटे में 55 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो पिछले 4-5 दिन में सबसे अधिक है. विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो-तीन दिन तक महानगर समेत हावड़ा, पूर्व मेदिनीपुर, उत्तर व दक्षिण 24 परगना व हुगली जिलों में भारी बारिश होगी.
इससे तापमान में भी काफी गिरावट आयेगी. भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने सतर्क रहने की चेतावनी भी जारी की है. विशेष रूप से अगले 24 घंटे तक मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए समुद्र व नदी में जाने से मौसम विभाग ने मना किया है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने भी भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर कमर कस ली है. उधर, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










