रक्षाबंधन आज,मिठाइ व राखी की खरीदारी तेज
बर्नपुर : भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन रविवार को है. इसके मद्देनजर शनिवार को बर्नपुर व आसनसोल के बाजारों में राखी की बिक्री जोरों पर रही. बर्नपुर बाजार के राखी विक्रेता अजय पटूआ व आरके मिश्र ने बताया कि इस वर्ष पांच रुपया से लेकर 1000 रुपये तक की राखियां बाजार में उपलब्ध […]
बर्नपुर : भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन रविवार को है. इसके मद्देनजर शनिवार को बर्नपुर व आसनसोल के बाजारों में राखी की बिक्री जोरों पर रही. बर्नपुर बाजार के राखी विक्रेता अजय पटूआ व आरके मिश्र ने बताया कि इस वर्ष पांच रुपया से लेकर 1000 रुपये तक की राखियां बाजार में उपलब्ध है.
हालांकि 20 रुपये से 50 रुपया तक की राखियों की बिक्री अधिक है. इस वर्ष नयी नयी किस्म की राखियां बाजार में आयी है जो लड़कियों को काफी भा रही है. इतना ही नहीं भाई अपने बहन को देने के लिये जमकर उपहार की भी खरीददारी कर रहे है. भाई अपने बहनों को उपहार देने के लिये हाथ घड़ी, साड़ी, सलवार सूट, पेन सेट, सिंगार सेट को ज्यादा पसंद कर रहे है.
छोटे-छोटे भाई अपनी बहन को राखी के मौके पर टॉफी सेट, जेमेट्री बॉक्स, वाटर बोतल की खरीददारी कर रही हैं. मिठाई दुकानदार भी रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए रविवार के लिये तरह तरह की मिठाइयां बनाने की तैयारी में जुटे हुए है.
मिठाई दुकानदार मोहम्मद सलीम, विमल अग्रवाल ने बताया कि बहनों द्वारा लड्डू, काजू बरफी, कलाकंद, गुलाब जामून की खरीददारी अधिक की जाती है. इसलिये इस बार उक्त मिठाईयों के साथ-साथ अन्य मिठाईयां भी बनायी जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










