चिटफंड कंपनी का एजेंट गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

साढ़े तीन करोड़ रुपये गबन का आरोप जलपाईगुड़ी :जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को जेनेसिस इंफ्रा इंडिया लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के एक एजेंट को गिरफ्तार किया है. उसका नाम महाबुल इसलाम है. वह मैनागुड़ी के भोटपट्टी इलाके का रहनेवाला है. गुरुवार देर रात को जलपाईगुड़ी शहर के पहाड़पुर अंचल से पुलिस ने उसे […]

विज्ञापन

साढ़े तीन करोड़ रुपये गबन का आरोप

जलपाईगुड़ी :जलपाईगुड़ी कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार को जेनेसिस इंफ्रा इंडिया लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के एक एजेंट को गिरफ्तार किया है. उसका नाम महाबुल इसलाम है.

वह मैनागुड़ी के भोटपट्टी इलाके का रहनेवाला है. गुरुवार देर रात को जलपाईगुड़ी शहर के पहाड़पुर अंचल से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. उसके खिलाफ साढ़े तीन करोड़ रुपये गबन करने का आरोप है. 2012 में जलपाईगुड़ी के डीबीसी रोड के रूपश्री कंप्लेक्स के एक घर में उसने व्यवसाय शुरू किया था. उसने अपनी पत्नी खाइरुन नहार व बहन शाहिदा बेगम को कंपनी का निदेशक बनाया था.

इसके बाद उसने एजेंटों के माध्यम से शहर व आसपास के इलाके के लोगों से भारी ब्याज पर रुपये वापस करने का आश्वासन देकर सैकड़ों निवेशकों को अपने झांसे में फंसा लिया. पहले चरण में उसने कई के रुपये सूद समेत लौटा दिये थे. इसके बाद सारधा प्रकरण के बाद वह अपना कार्यालय बंद कर अपने घर से व्यवसाय चलाने लगा. इसके और कुछ दिनों बाद उसने निवेशकों के रुपये लौटाने बंद कर दिये.

रुपये मांगने पर निवेशकों को विभिन्न आपराधिक मामलों में फंसा देने की धमकी दी जाती थी. गुरुवार शाम को जलपाईगुड़ी के राजबाड़ी पाड़ा इलाके में उसे घूमते देख आक्रोशित निवेशकों ने उसे पकड़ कर पुलिस को खबर कर दिया. पुलिस वहां पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर थाने ले गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola