डायन होने के संदेह में महिला की पिटाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2020 1:55 AM
खड़गपुर : चंद्रकोना थाना अंतर्गत नीलगंज गांव में डायन होने के संदेह में ग्रामीणों ने एक महिला की पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इलाके में पहुंचे और महिला को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया. जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का नाम लक्खी हांसदा है. गौरतलब है कि […]
खड़गपुर : चंद्रकोना थाना अंतर्गत नीलगंज गांव में डायन होने के संदेह में ग्रामीणों ने एक महिला की पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी इलाके में पहुंचे और महिला को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया. जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का नाम लक्खी हांसदा है.
गौरतलब है कि नीलगंज गांव के आदिवासी पाड़ा के निवासी माटी सोरेन नामक एक वृद्ध महिला कई दिनों से बुखार पीड़ित थी. बीमारी के कारण वह काफी दिनों से अपने घर से निकल नहीं रही थी. इस दौरान कुछ लोगों ने महिला के डायन होने की खबर गांव में फैला दी. चंद्रकोना (दो नंबर) के ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारी प्रकाश लाहिड़ी का कहना है कि पीड़ित महिला को कुछ दिनों के लिए दूसरे गांव में उसके एक रिश्तेदार के घर में रखा गया है.
वृद्ध महिला को उपचार की व्यवस्था की गयी है. श्री लाहिड़ी ने बताया कि गांव में जल्द ही अंधविश्वास जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










