शादी के लिए सिवान से चित्तरंजन आयी युवती पहुंची जेल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लड़की के घरवाले उसे ले जाने को तैयार नहीं, मजबूरन पुलिस ने युवती को होम में भेजा आसनसोल/रूपनारायणपुर : मिशन शादी को लेकर सिवान (बिहार) के रामापाली गांव से 540 किलोमीटर की दूरी तय करके चित्तरंजन में अपने आशिक के घर पहुंची युवती (23) को चित्तरंजन थाना पुलिस ने शुक्रवार को हीरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत […]
विज्ञापन
लड़की के घरवाले उसे ले जाने को तैयार नहीं, मजबूरन पुलिस ने युवती को होम में भेजा
आसनसोल/रूपनारायणपुर : मिशन शादी को लेकर सिवान (बिहार) के रामापाली गांव से 540 किलोमीटर की दूरी तय करके चित्तरंजन में अपने आशिक के घर पहुंची युवती (23) को चित्तरंजन थाना पुलिस ने शुक्रवार को हीरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इस्माईल में स्थित सशक्ति सुधार गृह में पहुंचा दिया.
गुरुवार को सिवान से युवती चित्तरंजन आयी और अपने प्रेमी के घर गयी. युवती द्वारा वहां काफी हंगामा करने पर प्रेमी और उसके घरवाले उसे थाना लेकर चले आये. युवती का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई. हालांकि उसने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई. उसका एक ही कहना है कि वह अपने प्रेमी में साथ शादी रचाने के लिए कुछ भी करने और सहने को तैयार है, जबकि उसका प्रेमी शादी से मुकर गया. पुलिस ने लड़की के घरवालों से संपर्क किया. घरवालों ने लड़की को ले जाने से मना कर दिया. ऐसे में युवती को सुधार गृह में भेज दिया गया.
युवती ने पुलिस को बताया कि चित्तरंजन रेल नगरी के स्ट्रीट नम्बर 31 के निवासी व चिरेका कर्मी के सबसे छोटे पुत्र के साथ वर्ष 2016 से प्रेम प्रसंग चल रहा है. लड़के के घर वाले छपरा (बिहार) के मूल निवासी है. लड़का बिहार पुलिस में पांचवें बैटेलियन में कांस्टेबल है और पटना में तैनात है. दोनों परिवारों के बीच आपसी संबंध भी है. पिछले तीन वर्षों से वह लड़के के साथ देश के विभिन्न इलाकों में घूमने भी गयी है. दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे. जब शादी की बात आई तब लड़का मुकर गया.
इसे लेकर गांव में भी कई बार पंचायत हुई. मामला नहीं सुलझा. बाध्य होकर वह घर छोड़कर सिवान से गुरुवार को चित्तरंजन में लड़के के घर चली आयी. प्रेमी ने उसे घर में दाखिल नहीं होने दिया, जिस पर हंगामा हुआ. उसके साथ धक्का मुक्की कर उसे थाने लाया गया. उसके कहा अब यहां शादी करके सुहागन बनूंगी या अपनी जान दे दूंगी.
प्रेमी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि लड़की के साथ उसका संबंध है. दोनों में यह तय हुआ था कि दोनों ‘ लिव टुगेदर’ रहेंगे शादी नहीं करेंगे. बाद में वह शादी के लिए दबाव बनाने लगी. अभी वह शादी के लिए तैयार नहीं है. इसलिए शादी नहीं कर सकता है.
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों में से किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई. अकेली युवती को पुलिस छोड़ नहीं सकती है. इसलिए सिवान में युवती के घरवालों से संपर्क कर उन्हें लड़की को ले जाने के लिए कहा गया. वे लड़की को घर ले जाने से इंकार कर दिए. चितरंजन में स्ट्रीट नम्बर 22 में रहने वाले युवती के मामा से भी संपर्क किया गया. वे भी उसे ले जाने को तैयार नहीं हुए. ऐसे में लड़की की सुरक्षित जिम्मेदारी के लिए सुधार गृह में शुक्रवार को भेज दिया गया. वे लोग युवती को उसके घर पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे, या घरवाले अपनी लड़की को वहां से आकर ले जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










