व्यापारिक जाल में फंसा कर 31.19 लाख डॉलर की ठगी
Updated at : 07 Nov 2019 1:28 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : नकली कागजात के जरिये व्यापारिक पार्टनर बनाने के बाद एक व्यक्ति से 31 लाख 19 हजार 897 डॉलर ठगने के मामले में कालीघाट थाने की पुलिस ने मुंबई से मधुसूदन तपारिया नामक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वह 2016 में मामले का खुलासा होने के बाद से फरार था. कालीघाट थाने […]
विज्ञापन
कोलकाता : नकली कागजात के जरिये व्यापारिक पार्टनर बनाने के बाद एक व्यक्ति से 31 लाख 19 हजार 897 डॉलर ठगने के मामले में कालीघाट थाने की पुलिस ने मुंबई से मधुसूदन तपारिया नामक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वह 2016 में मामले का खुलासा होने के बाद से फरार था. कालीघाट थाने की पुलिस की तरफ से उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था.
उसे मुंबई एयरपोर्ट से शहर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक ठगी का खुलासा होने के बाद कमलेश कुमार अग्रवाल नामक उसके बिजनेश पार्टनर ने इस आरोपी के खिलाफ कालीघाट थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. मुंबई एयरपोर्ट में विदेश भागने की कोशिश के दौरान ही उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




