ePaper

दो दिनों से लापता महिला का शव तालाब से बरामद

Updated at : 02 Nov 2019 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिनों से लापता महिला का शव तालाब से बरामद

खड़गपुर : ग्वालतोड़ थाना अंतर्गत धामचा गांव में स्थित एक तालाब से पुलिस ने दो दिनो से लापता एक महिला का शव बरामद किया. स्थानीय व पुलिस के अनुसार मृतक का नाम पानमनी सोरेन (45) था. वह चामटूबा गांव की निवासी थी. मृतका के पति वैधनाथ सोरेन के अनुसार पानमनी दो दिन पहले शिउडबनी गांव […]

विज्ञापन

खड़गपुर : ग्वालतोड़ थाना अंतर्गत धामचा गांव में स्थित एक तालाब से पुलिस ने दो दिनो से लापता एक महिला का शव बरामद किया. स्थानीय व पुलिस के अनुसार मृतक का नाम पानमनी सोरेन (45) था. वह चामटूबा गांव की निवासी थी. मृतका के पति वैधनाथ सोरेन के अनुसार पानमनी दो दिन पहले शिउडबनी गांव में आयोजित आदिवासी मेला देखने गयी थी.

उसके बाद से ही रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी. उसे काफी तलाश किया गया. लेकिन उसके बारे मे कोई जानकारी नही मिली. शुक्रवार को धामचा गांव के तालाब से उसका शव बरामद किया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

मृतका के परिजनों का आरोप है कि पानमनी की हत्या की गयी है और हत्या को हादसा में तब्दील करने के लिए शव को तालाब में फेंक दिया गया है. समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम ना हो सका, पुलिस घटना की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola