सीआइडी करेगी मुर्शिदाबाद के तिहरा हत्याकांड की जांच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2019 6:12 AM
कोलकाता : मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में शिक्षक बंधु प्रकाश पाल (35), उनकी पत्नी ब्यूटी मंडल पाल (30) और उनके बेटे अंगन बंधु पाल (8) की हत्या की जांच सीआइडी करेगी. जांच का भार मिलने के बाद सीआइडी की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर कुछ लोगों के बयान भी इस संबंध में लिये. स्थानीय […]
कोलकाता : मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज में शिक्षक बंधु प्रकाश पाल (35), उनकी पत्नी ब्यूटी मंडल पाल (30) और उनके बेटे अंगन बंधु पाल (8) की हत्या की जांच सीआइडी करेगी. जांच का भार मिलने के बाद सीआइडी की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर कुछ लोगों के बयान भी इस संबंध में लिये. स्थानीय थाने की पुलिस के मुताबिक इस मामले का खुलासा होने के बाद से संदेह के आधार पर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. उनके बयान के आधार पर बाकी आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










