जयपुर में बंगाल की युवती से गैंग रेप
30 जुलाई की घटना काम की तलाश में जानेवाली थी अजमेर शरीफ किराये पर ली थी टैक्सी सात-आठ अपराधियों के दल ने घेर लिया था दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य दो की तलाश जारी कोलकाता : राजस्थान के जयपुर में उत्तर 24 परगना जिले की 22 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश […]
30 जुलाई की घटना
काम की तलाश में जानेवाली थी अजमेर शरीफ
किराये पर ली थी टैक्सी
सात-आठ अपराधियों के दल ने घेर लिया था
दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य दो की तलाश जारी
कोलकाता : राजस्थान के जयपुर में उत्तर 24 परगना जिले की 22 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश आया है. इस संबंध में पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. यह घटना बुधवार को हुई. बताया जाता है कि पीडिता काम की तलाश में गत 28 जुलाई को जयपुर में एक होटल में ठहरी थी, वहां से वह अजमेर शरीफ जाने की योजना बनायी थी. 30 जुलाई को वह अजमेर शरीफ जाने के लिए किराये पर एक टैक्सी ली थी.
लेकिन शहर में ही एक क्लिनिक के पास उसे सात-आठ अपराधियों के एक दल ने उसे घेर लिया. अपराधी उसे अपहरण कर एक परित्यक्त मकान में ले गये, जहां उक्त युवती के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. 31 जुलाई को पीडिता ने सदर थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी.
पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम विक्की (25) और अशोक (22) बताये गये हैं. पुलिस ने दुष्कर्म की घटना की शामिल में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










