मोदी सरकार का चेहरा महज दो महीने में साफ
– महंगाई के खिलाफ होगा आंदोलन – माकपा राज्य कमेटी की बैठक समाप्त कोलकाता : सत्ता के महज दो महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है. उनकी आर्थिक नीति स्पष्ट हो गयी है. इसी अंतराल में सरकार ने बीमा क्षेत्र में एफडीआइ सीमा को 26 प्रतिशत […]
– महंगाई के खिलाफ होगा आंदोलन
– माकपा राज्य कमेटी की बैठक समाप्त
कोलकाता : सत्ता के महज दो महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है. उनकी आर्थिक नीति स्पष्ट हो गयी है. इसी अंतराल में सरकार ने बीमा क्षेत्र में एफडीआइ सीमा को 26 प्रतिशत से बढा कर 49 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया है.
इतना ही नहीं रेल, निर्माण और रक्षा क्षेत्रों में भी एफडीआइ की पक्षधर है सरकार. दूसरी ओर से देश में सांप्रदायिक ताकत हावी हो रही है. कई हिस्सों में सांप्रदायिक उत्तेजना के मामले देखे जा रहे हैं. यह बात माकपा के महासचिव प्रकाश करात ने शुक्रवार को कही. वे माकपा राज्य कमेटी की दो दिवसीय बैठक में शरीक हुए थे. शुक्रवार को राज्य कमेटी की बैठक समाप्त हो गयी.
करात ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों के विरुद्ध वामपंथियों का आंदोलन जारी रहेगा. पूरे देश में वामपंथी ताकतों को एकजुट करने की मुहिम में माकपा जुटी है. सांगठनिक ताकत में वृद्धि करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आम लोगों के बीच उनके हित के प्रति तमाम वामपंथियों को ज्यादा से ज्यादा कार्य करने होंगे. लोगों के हित से जुड़े तमाम मुद्दों को लेकर पूरे देश में आवाज उठानी होगी.
इधर माकपा के प्रदेश सचिव विमान बसु ने कहा कि राज्य कमेटी की बैठक में महंगाई के विरुद्ध क्रमबद्ध आंदोलन का सिद्धांत लिया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा तृणमूल सरकार की भूमिका उदासीन है. यही वजह है कि राज्य में महिलाओं के प्रति आपराधिक मामलों में वृद्धि हो रहे हैं. किसानों और श्रमिक वर्ग के लोगों की जीविका पर संकट बना हुआ है. पूरे राज्य में वामपंथियों पर हमले हो रहे हैं. इन हमलों के बावजूद वामपंथी अपने आंदोलन को जारी रखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










