पुलिस कर्मियों से मारपीट मामले में दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

कोलकाता : रविवार की रात टॉलीगंज थाना में घुसकर पुलिस कर्मियों से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम छोटन दास उर्फ भाई, दीपक अधिकारी, पुतुल नस्कर और पूर्णिमा दास बताये गये हैं. इनमें छोटन और दीपक की गिरफ्तारी पहले हुई. उनसे पूछताछ […]
कोलकाता : रविवार की रात टॉलीगंज थाना में घुसकर पुलिस कर्मियों से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम छोटन दास उर्फ भाई, दीपक अधिकारी, पुतुल नस्कर और पूर्णिमा दास बताये गये हैं. इनमें छोटन और दीपक की गिरफ्तारी पहले हुई.
उनसे पूछताछ के बाद दोनों महिलाओं का पता चला. चारों आरोपी दक्षिण कोलकाता इलाके के निवासी हैं. दूसरी ओर मामले में चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. टाॅलीगंज थाना और उसके पास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




