भाटपाड़ा में फिर फायरिंग, युवक घायल
Updated at : 22 Jul 2019 2:31 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. रविवार दोपहर जगदल थानांतर्गत कलाबागान इलाके में एक युवक को गोली मार दी गयी. उसके दाहिने हाथ में गोली लगी है. उसे जख्मी हालत में पहले भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल और फिर वहां से कल्याणी जेएनएम हॉस्पिटल में […]
विज्ञापन
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. रविवार दोपहर जगदल थानांतर्गत कलाबागान इलाके में एक युवक को गोली मार दी गयी. उसके दाहिने हाथ में गोली लगी है.
उसे जख्मी हालत में पहले भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल और फिर वहां से कल्याणी जेएनएम हॉस्पिटल में स्थानांतरित किया गया. घटना के बाद से ही इलाके में तनाव है. पुलिस ने इस मामले में वीरेंद्र मंडल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
क्या है घटना :
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घायल युवक का नाम मोहित महतो (30) है. गिरफ्तार वीरेंद्र कलाबागान जूट मिल लाइन के पास का रहनेवाला है. बताया जाता है कि घटना दोपहर साढ़े तीन बजे हुई. उस वक्त कुछ लोग इलाके में बैठ कर शराब पी रहे थे.
मोहित महतो की मां सुनीता देवी का कहना है कि मोहित खाना खाकर घर के बाहर निकला ही था, तभी एक लड़के ने आकर बताया कि मोहित को गोली लगी है. उसे अस्पताल ले जाया गया है.
इधर, सुनीता देवी का आरोप है कि वीरेंद्र इलाके में असमाजिक कार्यों से जुड़ा है. उसने ही गोली मारी है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




