झाड़ी से मिले शव की हुई पहचान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jul 2019 12:54 AM
दहेज के लिए प्रताड़ना व हत्या का परिवार ने लगाया आरोप घटना में शिकायत के आधार पर तीन लोग गिरफ्तार मालदा : सोमवार को माणिकचक थाना के मोहना इलाके की झाड़ी से मिली मृत गृहवधू की पहचान कर ली गयी है. पुलिस सूत्रों से पता चला है कि गृहवधू का नाम संगीता सोनी (22) है. […]
दहेज के लिए प्रताड़ना व हत्या का परिवार ने लगाया आरोप
घटना में शिकायत के आधार पर तीन लोग गिरफ्तार
मालदा : सोमवार को माणिकचक थाना के मोहना इलाके की झाड़ी से मिली मृत गृहवधू की पहचान कर ली गयी है. पुलिस सूत्रों से पता चला है कि गृहवधू का नाम संगीता सोनी (22) है. पांच माह पहले उसकी शादी बिहार के भागलपुर के बाराहाट इलाके में हुई थी. इंगलिशबाजार थाना के घोड़ापीड़ लेकटाउन में उसके पिता का घर है. पति का नाम विकास सोनी है.
गृहवधू के पिता शंकर सोनी का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले उसकी बेटी पर अत्याचार करते है. बार-बार दहेज के लिए पति प्रताड़ित करता था. कुछ दिनों पहले डेढ़ लाख रुपये दिये गये थे. फिर चार भरी सोने के जेवर भी दिये गये. अब फिर से बाइक की मांग कर रहा था विकास. इसे लेकर परिवार में विवाद शुरू हुआ. परिवार सूत्रों से पता चला है कि सोमवार शाम मालदा के एक्सपो मेले में जाने के नाम पर गृहवधू निकली थी. उसके बाद से वह घर नहीं लौटी.
मंगलवार सुबह उसके घर से 40 किलोमीटर की दूरी पर मानिकचक थाना के मोहना इलाके के एक आम बागान की झाड़ी से उसका शव बरामद हुआ था. परिवार वालों का आरोप है कि ससुरालवालों ने उसे मारकर शव को वहां झाड़ी में फेंक दिया है. मामले को लेकर मृतका के पिता शंकर सोनी ने मानिकचक थाने में शिकायत दर्ज करवायी है. पुलिस अधीक्षक आलोक रजोरिया ने कहा कि गृहवधू के परिवार की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर पति, ससुर व सास को गिरफ्तार किया गया है. घटना की छानबीन जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










