अफीम का कारोबार करने के आरोप में चार गिरफ्तार

Updated at : 06 Jul 2019 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
अफीम का कारोबार करने के आरोप में चार गिरफ्तार

कोलकाता : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अफीम का कारोबार करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के अनुसार गुरुवार को रानीगंज इलाके से करीब 9.78 किलोग्राम अफीम के साथ अरुण कुमार (32) और बिरबल कुमार (24) को गिरफ्तार किया गया था. उनके कब्जे से वाहन भी जब्त किया गया. दोनों […]

विज्ञापन

कोलकाता : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अफीम का कारोबार करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के अनुसार गुरुवार को रानीगंज इलाके से करीब 9.78 किलोग्राम अफीम के साथ अरुण कुमार (32) और बिरबल कुमार (24) को गिरफ्तार किया गया था.

उनके कब्जे से वाहन भी जब्त किया गया. दोनों झारखंड के रहनेवाले हैं. बताया गया है कि वे अफीम हजारीबाग इलाके से लाये थे और रानीगंज में एक व्यक्ति को सप्लाई करने वाले थे. आरोपियों के बताये ठिकाने में छापेमारी कर अशोक सिंह और विक्रम सिंह नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola