सरकार की उड़ी नींद

Updated:
विज्ञापन

उत्तर बंगाल में तेजी से फैल रहा है इंसेफ्लाइटिस सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल में काफी तेजी से इंसेफ्लाइटिस संक्रमण फैल रहा है. बढ़ते मरीजों की संख्या एवं लगातार हो रही मौतों ने राज्य सरकार की नींद उड़ा दी है. राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर तीन प्रतिनिधियों की मेडिकल एक्सपर्ट टीम ने आज ही उत्तर […]

विज्ञापन

उत्तर बंगाल में तेजी से फैल रहा है इंसेफ्लाइटिस

सिलीगुड़ी : उत्तर बंगाल में काफी तेजी से इंसेफ्लाइटिस संक्रमण फैल रहा है. बढ़ते मरीजों की संख्या एवं लगातार हो रही मौतों ने राज्य सरकार की नींद उड़ा दी है. राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर तीन प्रतिनिधियों की मेडिकल एक्सपर्ट टीम ने आज ही उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचकर हालातों का जायजा लिया. इस टीम ने पहले अस्पताल के स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ अमरेंद्र नाथ सरकार से मुलाकात कर पूरी स्थिती की जानकारी ली. बाद में सभी वार्डो का दौरा किया.

भरती मरीजों से बातचीत कर हालचाल जाना. टीम के प्रवक्ता प्रो. निमाई भट्टाचार्य ने संवाददाताओं से कहा कि मेडिकल कॉलेज में उत्तर बंगाल के प्राय: सभी इलाकों से इंसेफ्लाइटिस के संदिग्ध मरीज भरती हैं. यह संक्रमण किस तरह के वैक्टरिया या मच्छर से फैल रहा है इसकी सटीक जानकारी हेतु मरीजों के रक्त के नमूने परीक्षण के लिए भेजा जायेगा. इस संक्रमण के फैलने की वजह एवं किस इलाके में ज्यादा प्रभावी है, समेत अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है. कोलकाता लौटकर पूरी रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी जायेगी.

यहां उल्लेखनीय है कि उत्तर बंगाल के विभिन्न स्थानों में इनसेफ्लाइटिस रोगियों की बढ़ती संख्या ने गंभीर रूप धारण कर लिया है. पिछले दस दिनों में इस बीमारी से 30 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. रोगियों के मौत का सिलसिला नहीं रूक रहा है. उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इनसेफ्लाइटिस बीमारी से पीड़ित रोगियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है. पिछले 48 घंटे के दौरान इस अस्पताल में इनसेफ्लाइटिस से पीड़ित 6 और रोगियों की मौत हो गई है. अस्पताल में अभी भी इस बीमारी के करीब एक दर्जन से अधिक मरीज भरती हैं. इनमें से चार रोगियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सूत्रों ने बताया कि इन मरीजों को वेंटीलेशन पर रखा गया है.

अस्पताल सूत्रों ने बताया है कि उत्तर बंगाल के सभी छह जिलों में इस बीमारी का असर देखा जा रहा है. खासकर कूचबिहार तथा जलपाईगुड़ी जिले में इस बीमारी ने महामारी का रूप धारण कर लिया है. इससे पहले उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. अमरेन्द्र नाथ सरकार ने स्वीकार करते हुए कहा था कि चौबीस घंटे के अंदर छह रोगियों की मौत हुई है. अस्पताल में संदिग्ध इनसेफ्लाइटिस रोगियों की संख्या अढाई दर्जन से भी अधिक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola