एसएससी अनशनकारियों से मिले बाबुल
कोलकाता: आसनसोल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने गुरुवार को महानगर के कॉलेज स्क्वायर में अनशन कर रहे एसएससी उत्तीर्ण शिक्षकों से जाकर मिले. गौरतलब है कि लगभग एक महीने से एसएससी पास करने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने के कारण सैकड़ों शिक्षकों ने अनशन शुरू किया है. प्रदेश भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा सांसद […]
कोलकाता: आसनसोल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने गुरुवार को महानगर के कॉलेज स्क्वायर में अनशन कर रहे एसएससी उत्तीर्ण शिक्षकों से जाकर मिले. गौरतलब है कि लगभग एक महीने से एसएससी पास करने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने के कारण सैकड़ों शिक्षकों ने अनशन शुरू किया है. प्रदेश भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो के नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंचा.
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश के संगठन महासचिव अमल चटर्जी, प्रदेश महासचिव असीम सरकार, प्रदेश युवा मोरचा अध्यक्ष अमिताभ राय, प्रदेश युवा मोरचा सचिव चंद्रशेखर बासोटिया व संदीप बोस शामिल थे. सांसद ने अनशनकारियों की व्यथा सुनी और उनके इस आंदोलन का समर्थन किया. सांसद ने कहा कि राज्य में जिस तरह से शिक्षा का स्तर गिर रहा है व धांधली हो रही है, यह अनशन उसका उदाहरण है. एसएससी से लेकर कॉलेज में भरती तक धांधली चरम पर है.
एसएससी पास करने के बावजूद आज तक इन शिक्षकों की नियुक्ति राज्य सरकार नहीं कर रही है. सांसद ने आश्वासन दिया कि वह अनशनकारियों की समस्या के लिए राज्य सरकार से बातचीत करेंगे. साथ ही केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री से समस्या के समाधान के लिए केंद्र से दबाव बनाने के लिए आग्रह करेंगे. उन्होंने अनशनकारियों से अनशन तोड़ने का आग्रह किया. उधर, अनशनकारियों ने आरोप लगाया कि एसएससी पास नहीं करनेवाले कई ऐसे लोगों को राज्य सरकार ने नौकरी दी है, जिनका रिजल्ट पैनल में नाम नहीं है. जब तक सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लेती, हमारा अनशन जारी रहेगा. या तो हमें नियुक्ति चाहिए, वरना यहां से हमारी अरथी उठेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










