यात्री सुरक्षा पर बिहार व झारखंड से बात करेगी राज्य सरकार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: बिहार शरीफ से कोलकाता आ रही बस में कोडरमा के पास हुई लूट की घटना को पश्चिम बंगाल सरकार ने गंभीरता से लिया है. परिवहन मंत्री मदन मित्र ने गुरुवार को एक खास बातचीत में बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार बहुत जल्द बिहार के गृह विभाग से बातचीत करेगी. रास्ते में यात्रियों […]

विज्ञापन

कोलकाता: बिहार शरीफ से कोलकाता आ रही बस में कोडरमा के पास हुई लूट की घटना को पश्चिम बंगाल सरकार ने गंभीरता से लिया है. परिवहन मंत्री मदन मित्र ने गुरुवार को एक खास बातचीत में बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार बहुत जल्द बिहार के गृह विभाग से बातचीत करेगी.

रास्ते में यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. यात्रियों को बेहतर सेवा के साथ सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है.

घटना के संबंध में परिवहन सचिव बिहार सरकार के अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे. इस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने पर जोर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि बिहार के साथ ही झारखंड सरकार से भी परिवहन विभाग के अधिकारी बात करेंगे. यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की जायेगी. गौरतलब है कि मंगलवार की रात डैकतों के एक दल ने कोडरमा के तिलैया के पास बिहारशरीफ से कोलकाता आ रही बस पर हमला कर यात्रियों से 20 से 25 लाख की संपत्ति लूट ली थी. श्री मित्र ने कहा कि पश्चिम बंगाल और बिहार सरकार ने समझौता कर दोनों राज्यों के बीच फिर से बस सेवा शुरू की है. दोनों ही सरकारें अपने क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं.

उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों की ओर से अंतरराज्यीय सेवाओं के लिए समझौता किया जायेगा. दोनों राज्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक-दूसरे से सहयोग करेंगे.

परिवहन मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल से बिहार के लिए 46 रूटों पर बसें चलायी जायेंगी. इसके लिए राज्य सरकार के साथ ही निजी परिवहन संस्थाओं के साथ मिल कर करीब 1000 बसों को इन रूटों पर चलाने का फैसला किया गया है. जो लोग बिहार अपने घर जाते हैं या जो पर्यटक पड़ोसी राज्य में जाते हैं, उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. अब उन्हें अच्छी बस सेवाओं का लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि पहले भी बंगाल व बिहार के बीच करीब 88 रूटों पर बसें चलती थीं, लेकिन बिहार से झारखंड राज्य के अलग होने के बाद अधिकांश बसों का रूट झारखंड में चला गया और बिहार के लिए सिर्फ 24 रूट ही बचे थे, लेकिन यह भी धीरे-धीरे खत्म हो गये. इसलिए राज्य सरकार ने इन रूटों पर फिर से बस सेवा शुरू करने फैसला किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola