ममता ने नये राज्यपाल का स्वागत किया

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह बंगाल के नये राज्यपाल के रूप में केसरी नाथ त्रिपाठी का स्वागत करती हैं, जो जल्द ही नये राज्यपाल का पद संभालेंगे. सुश्री बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने फोन पर नये राज्यपाल से बात की है. वह बंगाल में उनका स्वागत करती हैं. उत्तरप्रदेश के […]

विज्ञापन

कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह बंगाल के नये राज्यपाल के रूप में केसरी नाथ त्रिपाठी का स्वागत करती हैं, जो जल्द ही नये राज्यपाल का पद संभालेंगे.

सुश्री बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने फोन पर नये राज्यपाल से बात की है. वह बंगाल में उनका स्वागत करती हैं. उत्तरप्रदेश के पूर्व स्पीकर श्री त्रिपाठी इस साल नवंबर में 80 साल के हो जायेंगे.

एमके नारायणन के इस्तीफे के बाद नये राज्यपाल को नियुक्त किया गया है. उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के तौर पर कल्याण सिंह के नाम के कयास लगाये जा रहे थे. हालांकि आखिर में ऐसा नहीं हुआ. इधर, जिम्मेदारी संभालने से पहले श्री त्रिपाठी ने भी राज्य सरकार के साथ पूर्ण सहयोग किये जाने की बात कही है. राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक एनडीए सरकार के साथ ममता की क्रमश: कम होती दूरियां के कारण केंद्र ममता की मुश्किलों को फिलहाल बढ़ाना नहीं चाहता. तृणमूल ने लोकसभा में ट्राइ संशोधन विधेयक का समर्थन किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola