पति की हत्या कर शव के टुकड़े किया
कोलकाता: अवैध संबंधकी वजह से पत्नी ने पति की हत्या कर उसके शव को टुकड़े-टुकड़े कर बॉक्स में भर दिया. हालांकि शव को हटाने का उसे मौका नहीं मिल पाया. दरुगध की वजह से इसका भेद खुल गया. यह घटना हाबरा नगरपालिका अंतर्गत 22 नंबर वार्ड के गोयालवाटी इलाके की है. बेटे और बेटी ने […]
कोलकाता: अवैध संबंधकी वजह से पत्नी ने पति की हत्या कर उसके शव को टुकड़े-टुकड़े कर बॉक्स में भर दिया. हालांकि शव को हटाने का उसे मौका नहीं मिल पाया. दरुगध की वजह से इसका भेद खुल गया. यह घटना हाबरा नगरपालिका अंतर्गत 22 नंबर वार्ड के गोयालवाटी इलाके की है. बेटे और बेटी ने मां को फांसी की सजा देने की मांग की है.
बताया जाता है कि मधुसूदन पाल की रिंकू पाल के साथ 15 साल पहले शादी हुई थी. आरोप है कि पति-पत्नी के बीच प्राय: विवाद चल रहा था. उनके बेटा व बेटी मौसी के घर रहते थे. आरोप है कि रिंकू पाल का स्थानीय एक युवक के साथ अवैध संबंधथा. स्थानीय लोगों का कहना है कि शुक्रवार को तीन युवक एक बड़ा लोहे का बॉक्स लेकर आये थे.
रविवार रात से आसपास के इलाके में दरुगध फैल रही थी. दरुगध से परेशान लोगों के मन में संदेह हुआ. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने आकर बॉक्स को बरामद किया. उसके अंदर मधुसूदन पाल का सड़ा हुआ शव मिला. पति की हत्या कर शव के साथ रिंकू ने तीन दिन कैसे बताये, इसे लेकर लोग आश्चर्यचकित हैं. पुलिस ने रिंकू पाल को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










