कोलकाता-बागडोगरा के बीच विमान सेवा
अगस्त से शुरू होगी सेवा मुंबई/कोलकाता : एयरलाइन स्पाइसजेट ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले महीने से कोलकाता से काठमांडो के लिए उड़ान सेवा शुरू करेगी. यह उड़ान सेवा पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थल बगडोगरा से जुड़ी होगी. स्पाइसजेट ने एक विज्ञप्ति में बताया कि कंपनी ने नयी उड़ान सेवा के तहत बगडोगरा-काठमांडो के […]
अगस्त से शुरू होगी सेवा
मुंबई/कोलकाता : एयरलाइन स्पाइसजेट ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले महीने से कोलकाता से काठमांडो के लिए उड़ान सेवा शुरू करेगी. यह उड़ान सेवा पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थल बगडोगरा से जुड़ी होगी. स्पाइसजेट ने एक विज्ञप्ति में बताया कि कंपनी ने नयी उड़ान सेवा के तहत बगडोगरा-काठमांडो के बीच यात्रा के लिए 99 रुपये के आमंत्रण किराये की पेशकश की है, जिसमें कर शामिल नहीं हैं.
कंपनी 13 अगस्त से इस मार्ग पर उड़ान सेवा शुरू करेगी. हालांकि, कोलकाता-काठमांडो की यात्रा के लिए आमंत्रण किराया 4,289 रुपये रखा गया है, जिसमें कर शामिल नहीं हैं. यह पेशकश प्रथम 1,000 सीटों के लिए वैध होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










