अवैध हथियार रखने के आरोप में पांच गिफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2019 5:44 AM
कोलकाता : राजारहाट थाने की पुलिस ने हथियार रखने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. उसके पास से कई बम व गैर लाइसेंसी हथियार बरामद किये गये. पुलिस पांचों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मिली खबरों के अनुसार रविवार सुबह दस बजे के करीब राजारहाट नारायणपुर इलाके के पास […]
कोलकाता : राजारहाट थाने की पुलिस ने हथियार रखने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. उसके पास से कई बम व गैर लाइसेंसी हथियार बरामद किये गये. पुलिस पांचों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
मिली खबरों के अनुसार रविवार सुबह दस बजे के करीब राजारहाट नारायणपुर इलाके के पास गाड़ी चेकिंग की जा रही थी. उसी दौरान एक एम्बेसडर कार वहां से भागने की कोशिश की.
पुलिस ने पीछा कर धर दबोचा. गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से कई जिंदा बम और हथियार बरामद हुआ. उसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










