मालदा : नौकरी के लिए बना हैवान, परिजनों को जलाया, पांच अन्य बुरी तरह से घायल, हालत गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2019 5:01 AM
मालदा : दिल दहलाने वाली एक घटना में एक भाई ने पिता की नौकरी के लिए अपने दो भाइयों और दो भतीजियों को जिंदा जलाकर मार डाला. रविवार की रात यह लोमहर्षक घटना मानिकचक थानांतर्गत मदनटोला गांव में घटी है. आग में बुरी तरह जले पांच अन्य को मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया गया […]
मालदा : दिल दहलाने वाली एक घटना में एक भाई ने पिता की नौकरी के लिए अपने दो भाइयों और दो भतीजियों को जिंदा जलाकर मार डाला. रविवार की रात यह लोमहर्षक घटना मानिकचक थानांतर्गत मदनटोला गांव में घटी है. आग में बुरी तरह जले पांच अन्य को मालदा मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अस्पताल सूत्र के अनुसार, जिनका इलाज चल रहा है उनके शरीर का 70 फीसदी हिस्सा जल चुका है. हत्या का आरोपी और सिविक वॉलेंटियर भाई माखन मंडल घटना के बाद से फरार है. जख्मी लोगों का इलाज अस्पताल के बर्न यूनिट में चल रहा है. सूत्र के अनुसार मृत दोनों बच्चियों के नाम प्रिया मंडल (ढाई वर्ष), देवश्री मंडल (छह वर्ष) हैं.
इनकी मौत घर में ही हो गयी थी. वहीं, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दो भाइयों विकास मंडल (35) और गोविंद मंडल (29) ने दम तोड़ दिया. दोनों बच्चियां गोविंद मंडल की संतान थीं. घायलों में विकास मंडल की पत्नी राखी मंडल (24), दो पुत्र विशाल मंडल (12) और गोपी मंडल (28) शामिल हैं. मेडिकल कॉलेज में इनका आपातकालीन स्तर पर इलाज चल रहा है. मेडिकल कॉलेज के उपाधीक्षक डॉ. ज्योतिष चंद्र दास ने बताया कि घायलों के शरीर का सत्तर फीसदी हिस्सा जल गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










