ePaper

कोलकाता : हावड़ा : दूधमुंही बेटी की हत्या कर शव दफनाया

Updated at : 28 Jan 2019 3:20 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता :  हावड़ा : दूधमुंही बेटी की हत्या कर शव दफनाया

कोलकाता : तीसरी बार भी बेटी पैदा होने पर उसका गला घोंट कर मार डाला आैर शव को दफना दिया. घटना लिलुआ थाना अंतर्गत भट्टनगर इलाके की है. बच्ची को नहीं देखे जाने पर पड़ोसियों को शक हुआ. पूछताछ शुरू हुई. विरोधाभासी जवाब मिलने से खबर पुलिस को दी गयी. पुलिस की पूछताछ में घटना […]

विज्ञापन

कोलकाता : तीसरी बार भी बेटी पैदा होने पर उसका गला घोंट कर मार डाला आैर शव को दफना दिया. घटना लिलुआ थाना अंतर्गत भट्टनगर इलाके की है. बच्ची को नहीं देखे जाने पर पड़ोसियों को शक हुआ. पूछताछ शुरू हुई. विरोधाभासी जवाब मिलने से खबर पुलिस को दी गयी. पुलिस की पूछताछ में घटना का खुलासा हुआ. बहरहाल, पुलिस ने दंपती के अलावा दादा-दादी आैर बुआ को भी गिरफ्तार किया है.

आरोपियों के नाम संजय गुप्ता (पिता), संगीता गुप्ता (मां), अमरनाथ गुप्ता (दादा), आशा गुप्ता (दादी) आैर पूनम वर्मा (बुआ) है. संजय एक कारखाने में श्रमिक है. डीसी (उत्तर) अमित सिंह राठौर ने कहा कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि शनिवार को स्थानीय लोगों को शक हुआ था. बच्ची को नहीं देख पाने के कारण पहले पूछताछ की गयी. पुलिस भी मौके पर पहुंची.

पूछताछ में दंपती ने कबूल लिया कि दो महीने की बेटी की हत्या कर शव को दफना दिया है. रविवार मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया आैर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. डीसी ने कहा कि दंपती की बड़ी बेटी आैर मझली बेटी की भी मौत पहले हो चुकी है. उन दोनों बहनों की मौत कैसे हुई है, यह भी जांच का विषय है. पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. घटना हैरान करने वाली है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola