एक रात में चोरों ने पांच घरों को बनाया निशाना

कोलकाता : शुक्रवार की देर रात भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाका से सटे बनगांव शहर के शक्तिगढ़ इलाके में चोरों ने एक के बाद एक पांच घरों में चोरी की. तीन मकानों में रहने वाले लोग बाहर गये थे जबकि दो घरों में रहने वाले लोग वारदात के दौरान सोये हुए थे. रदीप दास नामक व्यक्ति ने […]
कोलकाता : शुक्रवार की देर रात भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाका से सटे बनगांव शहर के शक्तिगढ़ इलाके में चोरों ने एक के बाद एक पांच घरों में चोरी की. तीन मकानों में रहने वाले लोग बाहर गये थे जबकि दो घरों में रहने वाले लोग वारदात के दौरान सोये हुए थे.
रदीप दास नामक व्यक्ति ने कहा कि वह देर रात कंप्यूटर पर काम रहा था. घर के दूसरे कमरे में परिजन सो रहे थे. काम समाप्त होने के बाद उसने देखा कि दूसरे कमरे का दरवाजा खुला हुआ था.
अंदर जाने पर देखा कि घर में रखी आलमारी खुली थी और वहां सारा समान बिखरा पड़ा था. खबर लिखे जाने तक चोरी की कुल राशि का पता नहीं चल पाया है, हालांकि घटनाओं की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




