बंगाल में चुनाव आयोग के काम से राजनीतिक दल संतुष्ट, ज्ञानेश कुमार ने दिया सुझावों पर विचार का आश्वासन

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Election Commission Meeting: राजनीतिक दलों के साथ बैठकों के बाद चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ राज्य प्रशासन के अधिकारियों के साथ चरणबद्ध बैठकें कर रही है. मंगलवार को राज्य के मुख्य सचिव के साथ बैठक होगी.

विज्ञापन

Election Commission Meeting: कोलकाता. राजनीतिक दलों के साथ कोलकाता में हुई बैठक के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा दावा किया है. चुनाव आयोग ने कहा है कि राजनीतिक दलों के साथ बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई. बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल के कई राजनीतिक दलों ने राज्य में चल रही एसआईआर प्रक्रिया की सराहना की है. आयोग ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गयी आज की बैठक में सात दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. सभी दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी बात चुनाव आयोग के समक्ष रखी है और चुनाव आयोग ने सभी सुझाव पर गंभीरता से विचार कर फैसला लेने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

इन दलों ने बैठक में लिया हिस्सा

चुनाव आयोग ने कहा कि आज की बैठक में तृणमूल के अलावा, भाजपा, सीपीएम, कांग्रेस, फॉरवर्ड ब्लॉक, आम आदमी पार्टी और राष्ट्रीय जन पार्टी भी उपस्थित थीं. प्रत्येक दल ने शांतिपूर्ण चुनाव का आश्वासन दिया. चुनाव आयोग ने कहा कि बैठक के दौरान कई दलों ने चुनाव आयोग के कामों की सराहना की है और आयोग पर अपना भरोसा जताया है. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने आयोग से राज्य में हिंसा और असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव की मांग की गई है.

बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सुरक्षा को लेकर सबकी चिंता

चुनाव आयोग ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि अधिकतर दलों की चिंता कानून और व्यवस्था को लेकर थी. सभी ने अशांति से बचने के लिए अधिक केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है. आयोग ने ये भी कहा कि राज्य के अधिकतर राजनीतिक दल चुनाव एक या दो चरणों में चाहते हैं. उन्होंने एक या दो चरणों में चुनाव कराने का अनुरोध किया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सभी को आश्वासन दिया है कि मतदान कानून के अनुसार निष्पक्ष और न्यायसंगत होगा. एसआईआर प्रक्रिया भी निष्पक्ष रूप से संचालित की जा रही है. किसी भी नाम को हटाने, जोड़ने या बदलने के लिए फॉर्म 6, 7 और 8 अभी भी भरे जा रहे हैं.

Also Read: कोलकाता के कालीघाट पहुंचे चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की मंदिर में पूजा, बाहर लगते रहे वापस जाओ के नारे

Also Read: चुनाव आयोग की बैठक: भाजपा ने रखीं 16 सूत्री मांगें, सीपीएम चाहती है दो चरणों में मतदान

Also Read: चुनाव आयोग की बैठक में तृणमूल कांग्रेस का हंगामा, ज्ञानेश कुमार से भिड़ गयी चंद्रमा भट्टाचार्य

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola