ePaper

कोलकाता : सीमा से छह बांग्लादेशी गिरफ्तार

Updated at : 16 Jan 2019 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : सीमा से छह बांग्लादेशी गिरफ्तार

भारतीय सीमा पार कर बांग्लादेश जानेवाले थे सभी सीमा पार में मदद करनेवाला दलाल भी दबोचा गया गिरफ्तार दलाल है भारतीय नागरिक कोलकाता : भारत और बांग्लादेश के सीमावर्ती पेट्रापोल इलाके से सीमा पार कर बांग्लादेश जाने से पूर्व ही छह बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया हैं. इनके साथ ही बांग्लादेश जाने में मदद करनेवाले […]

विज्ञापन
  • भारतीय सीमा पार कर बांग्लादेश जानेवाले थे सभी
  • सीमा पार में मदद करनेवाला दलाल भी दबोचा गया
  • गिरफ्तार दलाल है भारतीय नागरिक
कोलकाता : भारत और बांग्लादेश के सीमावर्ती पेट्रापोल इलाके से सीमा पार कर बांग्लादेश जाने से पूर्व ही छह बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया हैं. इनके साथ ही बांग्लादेश जाने में मदद करनेवाले एक दलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
वह भारतीय नागरिक बताया जा रहा है. गिरफ्तार सातों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने सभी को पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार सभी के नाम सोनिया खान, रेबेका बेगम, मोहम्मद स्वपन अहमद, मोहम्मद अब्दुल रहीम, मोहम्मद माशुद राना, मोहम्मद कमाल और दुलन सिकदर हैं. गिरफ्तार दुलन सिकदर भारतीय नागरिक हैं. गिरफ्तार छह बांग्लादेशी गाजीपुर, बागेरहाट जिले के निवासी हैं.
बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम वे सभी सीमावर्ती अंचल से बांग्लादेश जाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान सूचना के आधार पर बनगांव हरिदासपुर की 64 नं बटालियन के बीएसएफ के जवानों ने इन सभी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार कर सभी को पेट्रापोल थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया.
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार छह लोगों के पास से मिले दस्तावेज के मुताबिक ये सभी बांग्लादेशी हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि ये लोग अवैध तरीके से भारतीय सीमा में घुस गये थे और अपने किसी काम को निपटाने के बाद वे अवैध तरीके से भागने की फिराक में थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola