दार्जिलिंग : दार्जिलिंग में नशीले पदार्थों के साथ चार गिरफ्तार, 22 किलो गांजा व 72 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप जब्त
Updated at : 14 Jan 2019 1:49 AM (IST)
विज्ञापन

दार्जिलिंग : नशे के खिलाफ दार्जिलिंग पुलिस का अभियान जारी है. इसी क्रम में दार्जिलिंग सदर थाना पुलिस ने 22 किलोग्राम गांजा, 72 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप व बड़ी संख्या में नशीले टैबलेट के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. रविवार की सुबह एक गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने यह […]
विज्ञापन
दार्जिलिंग : नशे के खिलाफ दार्जिलिंग पुलिस का अभियान जारी है. इसी क्रम में दार्जिलिंग सदर थाना पुलिस ने 22 किलोग्राम गांजा, 72 बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप व बड़ी संख्या में नशीले टैबलेट के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. रविवार की सुबह एक गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में तकभर के सिंगला चाय बगान के रहनेवाले दिलीप राई (43) और लिम्बु बस्ती निवासी निरित्य राई (29), सिद्धांत राई (30) व संदीप राई (30) शामिल हैं. इन सभी के विरुद्ध सदर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




