कोलकाता : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की कार्रवाई, तस्‍कर मयूर समेत गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, 13 बच्चों को विदेश भेजने के बारे में चला पता

Updated at : 11 Dec 2018 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की कार्रवाई, तस्‍कर  मयूर समेत गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार, 13 बच्चों को विदेश भेजने के बारे में चला पता

2015 से विदेश में बच्चों की तस्करी से जुड़ा था मयूर अब तक 13 बच्चों को विदेश भेजने के बारे में पता लगा चुकी है पुलिस मामले में अब तक मयूर समेत गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार हावड़ा में नकली जन्म प्रमाण पत्र बनाता था गिरोह कोलकाता : देश के विभिन्न राज्यों से नाबालिग बच्चों […]

विज्ञापन
  • 2015 से विदेश में बच्चों की तस्करी से जुड़ा था मयूर
  • अब तक 13 बच्चों को विदेश भेजने के बारे में पता लगा चुकी है पुलिस
  • मामले में अब तक मयूर समेत गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार
  • हावड़ा में नकली जन्म प्रमाण पत्र बनाता था गिरोह
कोलकाता : देश के विभिन्न राज्यों से नाबालिग बच्चों को कोलकाता के रास्ते विदेश में भेजने के मामले में कोलकाता पुलिस के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम ने हाल ही में गुजरात से मयूर कुमार निरंजनभाई व्यास को गिरफ्तार किया था.
उससे पूछताछ में पता चला कि वह अहमदाबाद में इसके पहले पासपोर्ट बनाने का धंधा करता था. रुपये की किल्लत होने के कारण वह बच्चों को विदेश भेजने का धंधा शुरू कर दिया. 2015 से वह इस धंधे में कूदा था.
पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि गुजरात से कोलकाता के रास्ते अमेरिका बच्चों को भेजने, उनके कागजात बनाने व उसे विदेश ले जानेवाले तक का कुल खर्च 30 लाख रुपये आता था. जिन बच्चों को विदेश में भेजा जाता था, उनका नकली जन्म प्रमाण पत्र हावड़ा में बनाया जाता था.
कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि पार्क स्ट्रीट थाने में 22 नवंबर को शिकायत दर्ज कर अब तक इस मामले में अजाज चौधरी, शाजिया चौधरी, नासिर हुसैन संजय कुमार सिंह और इमरान पारेख को गिरफ्तार किया जा चुका है.
ये लोग नकली पासपोट, वीजा बनाने, भेजे जानेवाले बच्चों का नकली पहचानपत्र बनाने के धंधे मेें जुड़े थे. अब मयूर कुमार निरंजनभाई व्यास को गुजरात से गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ कर इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola