मालदा : स्वर्ण व्यवसायी के घर बदमाशों ने की लूटपाट, हवा में गोली चलाकर लुटेरों ने फैलायी दहशत
Updated at : 08 Dec 2018 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : एक स्वर्ण व्यवसायी के घर हथियारबंद बदमाशों ने नकद रूपयों और गहनों की लूटपाट की. स्वर्ण व्यवसायी का भाई सिविक वॉलेंटियर है. उसके घर में भी लूटपाट की गयी. गुरुवार आधी रात को यह घटना रतुआ थाने के बालुपुर हाटखोला इलाके में घटी. लूटपाट के बारे में पता चलते ही बड़ी संख्या में […]
विज्ञापन
मालदा : एक स्वर्ण व्यवसायी के घर हथियारबंद बदमाशों ने नकद रूपयों और गहनों की लूटपाट की. स्वर्ण व्यवसायी का भाई सिविक वॉलेंटियर है. उसके घर में भी लूटपाट की गयी. गुरुवार आधी रात को यह घटना रतुआ थाने के बालुपुर हाटखोला इलाके में घटी.
लूटपाट के बारे में पता चलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण व्यवसायी के घर की ओर बढ़े लेकिन लुटेरों ने हवा में गोली चलाकर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया. स्वर्ण व्यवसायी संदीप पोद्दार ने इस संबंध में रतुआ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि संदीप पोद्दार और उसका भाई तपन पोद्दार एक ही घर में रहते हैं. आधी रात को घर का पिछला दरबाजा तोड़कर सात-आठ बदमाश भीतर घुस आये. इसके बाद उन्होंने आलमारी और शोकेस तोड़कर 32 हजार रूपये नकद, चार भरी सोने के गहने और आठ भरी चांदी के गहने समेत लाखों का माल लूट लिया.
बदमाशों ने घर के सदस्यों के साथ मारपीट की और शोरगुल करने पर जान से मारने की धमकी दी. बाद में जब बदमाश जाने लगे तो सिविक वॉलेंटियर के परिवार ने चीख-पुकार कर आसपास के लोगों को खबर दी.
इधर मालदा जिला स्वर्ण व्यवसायी समिति के सचिव उज्जवल चौधरी ने बताया कि पुलिस से अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की गयी है. प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि घटना में कोई स्थानीय गिरोह की संलिप्तता लगती है. ऐसा लगता है कि लुटेरे इस घर के बारे में अच्छी तरह से जानते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




