ePaper

नौकरानी से दुष्कर्म की कोशिश, मालिक गिरफ्तार

Updated at : 15 Nov 2018 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
नौकरानी से दुष्कर्म की कोशिश, मालिक गिरफ्तार

कोलकाता : नौकरानी से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उसका नाम मोहम्मद महबूब है. विधाननगर दक्षिण थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. आरोप है कि महबूब पीड़िता को कई महीनों से वेतन नहीं दे रहा था. रुपया मांगने पर बैंक में खाता खुलवा देने की बात कह कर […]

विज्ञापन
कोलकाता : नौकरानी से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उसका नाम मोहम्मद महबूब है. विधाननगर दक्षिण थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. आरोप है कि महबूब पीड़िता को कई महीनों से वेतन नहीं दे रहा था.
रुपया मांगने पर बैंक में खाता खुलवा देने की बात कह कर टाल देता, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी उसका खाता नहीं खुला, मंगलवार रात वह दुबारा अपना रुपया मांगने गयी थी. आरोप है कि इससे गुस्से में आ कर महबूब ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की. महिला वहां से भाग कर विधाननगर दक्षिण थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करायी.
पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को उसे विधाननगर कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे 14 दिनों की जेल हिरासत में रखने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola